Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रेमिका को पहले खिलाई गर्भपात की दवाई, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किया भर्ती, बॉयफ्रेंड और मेडिकल शॉप संचालक समेत दो गिरफ्तार

    प्रेमिका को पहले खिलाई गर्भपात की दवाई, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किया भर्ती, बॉयफ्रेंड और मेडिकल शॉप संचालक समेत दो गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    CG Manpur Mohla Crime News : प्रेमिका के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर घबराए प्रेमी ने गर्भपात की दवाई खिला दी। इससे प्रेमिका की तबीयत अत्याधिक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब जाकर मामला उजागर हुआ। प्रकरण में प्रेमी, उसका दोस्त तो गिरफ्तार हुए ही साथ ही अवैध रूप से गर्भपात की टेबलेट बेचने के जुर्म में मेडिकल दुकान संचालक और उसका कर्मचारी भी लपेटे में आ गए। मामला मोहला मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र का है।

    Read Also : गेमिंग में मुनाफे का लालच, डॉक्टर के साथ हुई 89 लाख की ठगी

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गर्भपात के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को बालोद के एक अस्पताल में लाया गया था। इसके बाद बालोद मामला उजागर हुआ। मोहला मानपुर जिले के खड़गांव पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई करते हुए अपराध में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि मानपुर ब्लॉक के फुलकोड़ो गांव निवासी चेतन दास मारकंडे के साथ वो प्रेमसंबंध में थी और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी अपने प्रेमी चेतन दास को दी, तब प्रेमी ने अपने साथी ग्राम मिचगांव निवासी जोहर लाल खैरवार से गर्भपात का टेबलेट लेकर खिला दिया। टेबलेट के असर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

    पीड़िता के बयान के आधार पर बालोद जिला कोतवाली पुलिस ने धारा 88, 91 बीएनएस कायम कर बालोद कोतवाली पुलिस की ओर से केस मोहला मानपुर जिले के खड़गांव थाना भेजा गया। बालोद कोतवाली से मिले प्रकरण पर खड़गांव पुलिस ने थाने में अपराध कायम किया और थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपियों के पतसाजी शुरू की।

    Read Also : Raipur Breaking News : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    गिरफ्तार किए गए चारों में से तीन को अंबागढ़ चौकी न्यायालय में तथा अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    big breaking CG Manpur Mohla Crime News crime news khas aaj ki khabar khas aaj ki khabr Manpur Mohla news today crime news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.