Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Morning Breaking: सियोल में निवेशकों संग विकास की बात करेंगे सीएम, कांग्रेस अभियान शुरू कर फर्जी वोटरों की करेगी पहचान, सूरत जाएंगे छत्तीसगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष-CMO, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    CG Morning Breaking: सियोल में निवेशकों संग विकास की बात करेंगे सीएम, कांग्रेस अभियान शुरू कर फर्जी वोटरों की करेगी पहचान, सूरत जाएंगे छत्तीसगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष-CMO, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Morning Breaking: बस्तर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे CM साय

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दक्षिण कोरिया दौरे पर हैं और 29 अगस्त तक वहीं रहेंगे। राजधानी सियोल में आज वे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और व्यापार संघों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे पहले भी सीएम ने कई कंपनियों से भेंट कर राज्य को निवेश का बेहतरीन गंतव्य बताया था।

    दिगंबर जैन समाज का पर्युषण महापर्व शुरू, 10 दिन तक गूंजेंगे भक्ति स्वर
    राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार से दिगंबर जैन समाज का पर्युषण महापर्व आरंभ हो गया है। दशलक्षण पर्व के नाम से प्रसिद्ध यह पर्व 6 सितंबर तक चलेगा। सुबह अभिषेक, शांतिधारा और आरती तो शाम को संगीतमय आरती, स्वाध्याय व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरों में इन दस दिनों तक क्षमा, संयम, तप और सत्य के संदेशों से वातावरण गुंजायमान रहेगा।

    मतदाता सूची पर उठे सवाल, कांग्रेस ने छेड़ा फर्जी वोटरों की पहचान अभियान
    कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पार्टी अब प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर फर्जी वोटरों की पहचान करेगी। पीसीसी ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर हर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का परीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान से वोट चोरी पर लगाम लगेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर, अब शुरू होगा ‘मोदी की गारंटी खोज अभियान’

    सूरत से सीखने जाएंगे छत्तीसगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष और CMO
    राज्य की 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास पर सूरत रवाना होंगे। वहां वे सफाई व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन और नवाचार के सफल मॉडल को करीब से समझेंगे। लौटकर वे अपनी नगर पालिकाओं में नई रणनीति लागू करेंगे। बता दें, जून में महापौर और आयुक्तों ने इंदौर प्रवास कर वहां की व्यवस्थाओं से अनुभव लिया था।

    नगर सैनिक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों की उपस्थिति 1 से 10 सितंबर तक अनिवार्य
    बलौदाबाजार जिले में नगर सैनिक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1 से 10 सितंबर तक जिला सेनानी, नगर सेना कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जिले में नगर सैनिकों के 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

     फार्मासिस्ट भर्ती: 1 सितंबर तक कर सकते हैं आवेद
    छत्तीसगढ़ व्यापमं ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए डी फार्मा, बी फार्मा और एम फार्मा डिग्रीधारी पात्र होंगे। भर्ती दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और सूरजपुर जिलों में 25 पदों के लिए की जाएगी। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.