CG Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी से 20 साल की शादी के बाद तलाक लेकर अपनी सगी साली को बेगम बना लिया। पीड़ित महिला, आरिफा खातून, ने बताया कि उसकी शादी अशरफ अली के साथ 20 साल पहले हुई थी, जिससे उनके तीन बेटियाँ हैं। आरिफा का आरोप है कि पति ने उसे लगातार प्रताड़ित किया और तीन बार तलाक का ऐलान करते हुए घर छोड़ दिया। इसके बाद, उन्होंने अपनी सगी साली से निकाह कर लिया और उसे अपने घर ले आए।
Read Also- आज महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ कल्प मेले का समापन, निकाली जाएगी भव्य शाही शोभायात्रा, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल
CG Dhamtari News: आरिफा ने समझाइश के लिए सामाजिक बैठक में धार्मिक नेताओं और समाज के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की बात को मानने से इंकार कर दिया और एक बार फिर तलाक दे दिया। अब आरिफा न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंच गई हैं। महिला की शिकायत पर कुरुद थाने में मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।




