CG Raigarh News : रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लैलूंगा में चंगाई सभा के जरिए धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने लैलूंगा पुलिस को सूचित किया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने पास्टर और उसके 6 साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तीन दिनों में गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Raigarh News : बताया जा रहा है कि आज दोपहर पड़ोसी राज्य ओडिशा से एक पास्टर अपने साथियों के साथ ग्राम बांसटांक पहुंचा था, जहां उसने भोले-भाले ग्रामीणों को चंगाई सभा के माध्यम से धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
Read Also- बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी का बंगला घेरा, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…
CG Raigarh News : लैलूंगा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास्टर और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में लैलूंगा की पूर्व जनपद सदस्य लोकेश्वर सिदार भी थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने पहुंच चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




