Weather Update in CG : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का मौसम दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके चलते ठंड में इजाफा होगा। पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों ने ठंड को कुछ हद तक कम किया था, लेकिन अब बादल छटने के साथ ठंड की स्थिति फिर से सामान्य होने वाली है।
Read Also- बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी का बंगला घेरा, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार…
Weather Update in CG : सरगुजा संभाग में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम अब साफ हो गया है और आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे प्रदेश के उत्तरी जिलों और ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन का अहसास बढ़ने की संभावना है।
Read Also- मुठभेड़ के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की सुरंग और विस्फोटक बनाने की मशीन बरामद
Weather Update in CG : राज्य के लिए सबसे ठंडा क्षेत्र नारायणपुर रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है, और यहां रात का तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।




