Ambikapur viral video News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरकारी दफ्तर में शराब पीने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जनपद कार्यालय लखनपुर के सभा कक्ष में एक क्लर्क को शराब पीते हुए वीडियो में देखा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आवेदन करने आए प्रत्याशियों के साथ क्लर्क मौरन राम शराब का जाम छलका रहे हैं।
Ambikapur viral video News: सरकारी दफ्तर में शराब पीने की यह घटना बेशर्मी की एक नई मिसाल बन गई है, और अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
Read Also- रेलवे ने 8 लोकल ट्रेनों को किया रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
Ambikapur viral video News: वहीं, हाल ही में आबकारी विभाग ने शराब की अवैध बिक्री और नियमों का उल्लंघन करने पर कुछ बार के लाइसेंस निलंबित किए थे। शेमरॉक ग्लोबल और मिलानो फूड रेस्टोरेंट एंड कंपनी के लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिए गए थे, क्योंकि इन बारों में हरियाणा ब्रांड की नान ड्यूटी शराब जब्त की गई थी। आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने 5 जनवरी और 12 जनवरी को इन बारों पर छापे मारे थे। इस मामले में कार्रवाई जारी है और विभाग ने बार संचालकों से जवाब भी मांगा है।
देखें वायरल वीडियो
सरकारी दफ्तर में क्लर्क ने प्रत्याशियों के साथ छलकाया जाम, देखें वायरल वीडियो pic.twitter.com/RiRlCYX405
— khabarwaad (@khabarwaad) January 31, 2025




