Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अब आम नागरिक भी होंगे मददगार

    CG NEWS: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अब आम नागरिक भी होंगे मददगार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 10, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    CG Raipur Latest News
    CG Raipur Latest News

    CG Raipur Latest News: रायपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक अब ऐसे लापरवाह चालकों का फोटो या वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस के एम परिवहन एप पर अपलोड कर सकते हैं, जिससे पुलिस को मदद मिलेगी। पुलिस इसके आधार पर नियम उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

    हाल ही में पुलिस का एम परिवहन एप का नया वर्जन लागू किया गया, जिसमें ‘ट्रैफिक प्रहरी’ नामक एक नया फीचर जोड़ा गया है। इस एप का शुभारंभ सोमवार को एसएसपी संतोष सिंह ने किया, जब उन्होंने ‘ट्रैफिक प्रहरी’ पोस्टर का विमोचन किया। इस एप को एनआईसी द्वारा तैयार किया गया है और इसे अब छत्तीसगढ़ में भी लागू किया गया है। इससे पहले यह एप केरल और ओडिशा में लागू हो चुका था।

    Read Also-  जेपी नड्डा 13 दिसंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय दौरा, भाजपा की अहम बैठक 11 दिसंबर को…

    CG Raipur Latest News:  नए वर्जन के तहत, नागरिक अब बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, नो पार्किंग में पार्किंग करने, और गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने वालों का फोटो या वीडियो बनाकर रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस तत्काल उस वाहन चालक का ई-चालान बनाकर उसे मोबाइल नंबर या पते पर भेजेगी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि अब कोई भी नागरिक ट्रैफिक प्रहरी बनकर इस एप के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकता है। साथ ही, रिपोर्ट करने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और उल्लंघन करने वालों की जानकारी इस एप पर अपलोड करें।

    Read Also-  मुख्यमंत्री साय ने ‘स्वागतम पोर्टल’ का किया शुभारंभ, अब मंत्रालय में अधिकारियों से आसानी से मिल सकेंगे आम नागरिक

    CG Raipur Latest News:  ट्रैफिक पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों से इस एप का इस्तेमाल करने और दूसरों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने की अपील की है। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी ट्रैफिक डॉ. अनुराग झा, डीएसपी ट्रैफिक सतीश सिंह ठाकुर, और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh news raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.