CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर लोगों में चीख पुकार मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
Read Also- ओड़िसा से गांजा तस्करी करते बंटी- बबली गिरफ्तार, 50 किलो गांजा जब्त
CG Road Accident: जानकारी के अनुसार, पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव पास पिकअप पलट गई. जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पर भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले हैं. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है. भोरमदेव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.




