CG Suicide Case : कोरबा के घंटाघर स्थित व्यावसायिक परिसर में युवक ने 40 फीट ऊची बिल्डिंग से कूद कर जान देने की कोशिश की. छत से कूदने पर युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है. युवक की हालात काफी गंभीर है. युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.
Read Also : Principal Suspended : बिना अनुमति स्कूल परिसर के पेड़ कटवाने तथा शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने पर प्राचार्य निलंबित
मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस के अनुसार युवक के गले पर ब्लेड चलाने के निशान हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने छत पर जाकर पहले अपने गले में ब्लेड चलाया, फिर छत से छलांग लगा दी. पुलिस अब तक युवक की पहचान नहीं कर सकी है.




