रायपुर। गुरुवार को B.Ed और D.El.Ed प्रवेश परीक्षाएं राजधानी रायपुर में आयोजित की गईं। प्रथम पाली में B.Ed परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक और द्वितीय पाली में D.El.Ed परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित की गई। लेकिन परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलने की खबर सामने आई है।
नक्सल मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, शवों को लेकर लौटे जवान….
राजधानी रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल को B.Ed परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि समय से पहले स्कूल का गेट बंद कर दिया गया। इससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए और उनकी मेहनत बेकार हो गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस कारण उनका साल खराब हो गया। फिलहाल, स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अवैध रेत परिवहन का मामला : सूरजपुर में 7 वाहन पकड़ाए, जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई




