Irregularity in police constable recruitment exam : छत्तीसगढ़ में जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 की भर्ती परीक्षा के दौरान गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सोमवार को रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में आरक्षक (ड्राइवर) की भर्ती परीक्षा में OBC और जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। इस भर्ती परीक्षा में कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
कैंडिडेटों के इस कदम से नाराज होकर उन्होंने परीक्षा केन्द्र के बाहर जमकर नारेबाजी की और भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंचकर फिजिकल टेस्ट में भाग लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि जिन पदों पर भर्ती होनी है, वे OBC और जनरल कैटेगरी के लिए नहीं हैं।
Read Also- भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी, सरगुजा जिला अध्यक्ष बने भारत सिंह सिसोदिया
Irregularity in police constable recruitment exam : जांजगीर से फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे गोपाल प्रसाद साहू ने कहा, “हम सुबह से यहां अपनी फिजिकल टेस्ट देने आए हैं, लेकिन हमें अंदर जाने से रोक दिया गया। अगर पद नहीं थे, तो हमें फॉर्म भरने क्यों दिया गया?”
कैंडिडेटों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि OBC और जनरल कैटेगरी के लिए कोई पद नहीं था, तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। परीक्षा केन्द्र के बाहर उनकी रोल नंबर भी लगाई गई थी, इसके बावजूद उन्हें फिजिकल टेस्ट में भाग लेने से रोका गया।
Read Also- एक ही राज्य में मिले चीन के खतरनाक HMPV के दो केस, ICMR ने की पुष्टि, देश में अलर्ट
Irregularity in police constable recruitment exam : परीक्षा संचालन समिति के सदस्य और ASP राजकुमार मिंज ने मामले पर स्पष्टता देते हुए कहा, “पुलिस विभाग में ड्राइवर की भर्ती के लिए जो परीक्षा ली जा रही है, उसमें रायपुर जिले के लिए OBC और सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए कोई सीट नहीं है। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म गलत भरा है। उनके डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद उन्हें रोक दिया गया। जिनके डॉक्यूमेंट वैलिड थे, उन्हें एंट्री दी गई है।”




