Chhattisgarh Breaking : भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, आज बिलासपुर के बेलगहना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने अपने वाहन से रायपुर से बेलगहना के लिए निकले थे, इसी दौरान उनका वाहन सरगांव के पास पहुँचा तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उनके वाहन को पीछे से तीन बार टक्कर मार दी।
Read Also : Central Finance Commission Meeting Begins : केंद्रीय वित्त आयोग की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रारम्भ
इस हादसे में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव चोटिल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर से पूछताछ कर रही हैं। वहीं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को रायपुर के बालाजी अस्पताल लाया जा रहा है।




