Chhattisgarh Breaking News : जिले के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता जैन रखेचा ने पदभार ग्रहण कर कार्य संभाल लिया है। जिला पंचायत सुकमा के 7 वें मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं।
Chhattisgarh Breaking News : गौरतलब है कि, राज्य शासन द्वारा हाल ही में नम्रता जैन रखेचा मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है। आईएएस नम्रता जैन के पति आईपीएस निखिल रखेचा एएसपी आप्स के रूप मे कार्य कर रहे हैं। ये पहला मौक़ा है सुकमा जिले में आईएएस, आईपीएस दंपति एक साथ ज़िले मे सेवाएँ देंगे।




