Chhattisgarh Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह 2500 वोट से आगे चल रहीं।
Read Also- INDIA का जबरदस्त प्रदर्शन, वाराणसी से मोदी पीछे, रुझानों में बड़ा उलटफेर
Chhattisgarh Election Result 2024 : आजादी के बाद 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आई। यह लोकसभा आदिवासी बहुल इलाका है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। 8 बार बीजेपी और जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद से हुए चार आम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की है।
Read Also- रुझानों में एनडीए को मिल रही बढ़त, इंडिया गठबंधन भी रेस में…
Chhattisgarh Election Result 2024 : सरगुजा लोकसभा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सभी आठ विधानसभा शामिल है। इसमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा है। बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज लोकसभा के साथ सूरजपुर की प्रेम नगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है।




