रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आबकारी घोटाले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने आज इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहीं अब जांच की आंच FL-10 लाइसेंसधारी कंपनी ओम साई बेवरेजेस तक पहुंच गई है।
कांवड़ियों के भेष में चोर… हिंदू नाम बताकर चुरा रहे थे शिव भक्तों का सामान
झारखंड से होगी दो निदेशकों की गिरफ्तारी
EOW सूत्रों के मुताबिक, ओम साई बेवरेजेस के दोनों निदेशक — अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा — जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। फिलहाल ये दोनों आरोपी रांची जेल में ACB झारखंड की न्यायिक रिमांड पर बंद हैं। अब EOW उन्हें प्रोडक्शन वारंट के जरिए रायपुर लाने की तैयारी में है।
एक और आरोपी अब भी फरार
मामले में एक अन्य फरार आरोपी, सौरभ केडिया, जो दिशिता वेंचर्स कंपनी से जुड़ा है, की तलाश में EOW की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को कुछ अहम सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है।
आने वाले दिनों में हो सकते हैं और बड़े खुलासे
जांच अधिकारियों का कहना है कि यह घोटाला बेहद व्यापक और जटिल है, जिसमें कई प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में और भी बड़े नाम उजागर हो सकते हैं।




