Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भांग की खेती पर दायर जनहित याचिका को किया खारिज, याचिकाकर्ता की सुरक्षा राशि भी की जब्त

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भांग की खेती पर दायर जनहित याचिका को किया खारिज, याचिकाकर्ता की सुरक्षा राशि भी की जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में भांग की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह याचिका जनहित की आड़ में व्यक्तिगत हित साधने का प्रयास है और न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करती है। कोर्ट ने न सिर्फ याचिका खारिज की, बल्कि याचिकाकर्ता द्वारा जमा की गई सुरक्षा राशि को जब्त करने का आदेश भी दिया है।

    यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की खंडपीठ में हुई। याचिकाकर्ता एस. ए. काले ने कोर्ट से आग्रह किया था कि राज्य सरकार को भांग के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों को देखते हुए इसकी व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने भांग को “गोल्डन प्लांट” बताते हुए दावा किया कि यह छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए “नई पीढ़ी की सोने की खान” बन सकता है।

    Read Also-  गैंगरेप के आरोपी सजा सुनते ही कोर्ट से हो गये थे फरार, तीन साल बाद पुलिस ने दबोचा

    काले ने यह भी बताया कि उन्होंने 22 फरवरी 2024 को राज्य के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था और उसकी पावती भी प्राप्त की थी, लेकिन अब तक कोई जवाब या कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने भांग से जुड़े कई लाभों का उल्लेख किया जो विभिन्न शोधों और सरकारी रिपोर्टों से प्रमाणित हैं। साथ ही NDPS (नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम, 1985 का हवाला देते हुए कहा कि औद्योगिक, बागवानी और औषधीय उद्देश्यों के लिए भांग की खेती भारतीय कानून के तहत अनुमत है।

    हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिका की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक प्रकार से नीति-निर्माण का मामला है, जो सरकार का विषय है, न कि न्यायपालिका का। अदालत ने कहा कि NDPS अधिनियम के तहत भांग की खेती केवल विशिष्ट अनुमति और वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत ही की जा सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur high court chhattisgarh chattisgarh high court chhattisgarh high court chhattisgarh high court bilaspur chhattisgarh high court news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.