Chhattisgarh Latest News : रायपुर पुलिस – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
Chhattisgarh Latest News : इसी तारतम्य में दिनांक 03.06.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपी की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियें के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवम दाहिया निवासी रीवा मध्यप्रदेश का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
Chhattisgarh Latest News : जिस पर आरोपी शिवम दाहिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 55,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 231/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – शिवम दाहिया पिता दादूभाई दाहिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम चेमरिया जिला रीवा (म.प्र.)।




