Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना : श्रमिक परिवार की 5981 बेटियों के खाते में आये 11 करोड़ 96 लाख से ज्यादा राशि

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना : श्रमिक परिवार की 5981 बेटियों के खाते में आये 11 करोड़ 96 लाख से ज्यादा राशि

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Chief Minister Noni Empowerment Assistance Scheme : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के हित के अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।  प्रदेश सरकार ने श्रमिक परिवारों की बेटियों के जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की शुरुआत की है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

    Read Also : रायपुर संभाग को नया कमिश्नर जल्द, IAS रितु सेन की होगी पोस्टिंग

    महासंमुद जिले में इस योजना के तहत कुल 5981 हितग्राहियों की बेटियों को लाभान्वित किया गया है। प्रत्येक बेटी के बैंक खाते में 20,000 रुपये की राशि जमा की गई है। इस प्रकार, कुल 11 करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। यह राशि उन परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई का सामना कर रहे थे।

    नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से न केवल श्रमिक परिवारों को राहत मिल रही, बल्कि यह ज़िले की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम  साबित हो रही है। इससे प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

    Read Also : बी.एड. और एम.एड. प्रशिक्षण सत्र 2024-26 में प्रवेश प्रारंभ, जानिए आवेदन को लेकर पूरी डिटेल 

    महासमुंद अयोध्या नगर निवासी हितग्राही गीता निषाद ने बताया कि इस योजना की राशि उनके बैंक खातें में आ गयी है। उन्होंने  बताया कि इस राशि का उपयोग  कॉलेज की पढ़ाई पर खर्च करेंगी।उन्होंने  इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि उनकी  शिक्षा को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी। शासन की इस योजना से उनका परिवार बहुत खुश है। महासंमुद जिले में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के शुरू होने से अब तक 5981 पात्र हितग्राहियों की पुत्रियों के लिए 20-20 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली गयी है। इस योजना के कारण श्रमिकों की बेटियां अब सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन रही।

    यह योजना लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही है। श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार के साथ ही उनके विवाह में यह राशि मजबूत सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक ही पात्र है। पात्रधारियों को योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की अधिकारिक वेबसाइट बहसंइवनतण्दपबण्पद पर ऑन लाइन पंजीयन करना होगा।

    Read Also : सड़क सुविधाओं को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन, रोपा लगा कर किया विरोध

    श्रमिक परिवार की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा और रोजगार  के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाती है। इस योजना में श्रमिक/मजदूर परिवार बेटी जिसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो उन्हें 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Cg cm news chhattisgarh cm chhattisgarh khas khabar Chief Minister Noni Empowerment Assistance Scheme noni sashaktikaran yojna today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.