Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों, बोर्डों, अभिकरणों एवं प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्तियों की महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
सरकार के आदेश के अनुसार, निम्नलिखित व्यक्तियों को विभिन्न प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया है:
- भूपेंद्र सवन्नी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य Renewable Energy Development Agency (क्रेडा)
- लोकेश कावड़िया – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम
- सौरभ सिंह – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम
- शशांक शर्मा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद
- राजीव अग्रवाल – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी)
- संजय श्रीवास्तव – अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
- दीपक महसके – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग सोसाइटी (सीजीएमएससी)
Chhattisgarh Latest News: इसके अलावा, मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता और गौरीशंकर श्रीवास को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, अभिकरण एवं प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सभी को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/8Sshf9W4Qf
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 2, 2025
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:
- जितेंद्र कुमार साहू – अध्यक्ष, राज्य तेलघानी बोर्ड
- अमरजीत सिंह छाबड़ा – अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग
- डॉ. वर्णिका शर्मा – अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग
- नीलू शर्मा – अध्यक्ष, छग पर्यटन मंडल
- नंदकुमार (नंदे साहू) – अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
- अनुराग सिंह देव – अध्यक्ष, गृह निर्माण मंडल
इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखित पदों पर भी नियुक्तियाँ की गई हैं:
- शालिनी राजपूत – अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड
- राकेश पांडेय – अध्यक्ष, छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
- सुरेंद्र कुमार बेसरा – अध्यक्ष, छग अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम
- ध्रुव कुमार मिर्धा – अध्यक्ष, छग चर्म शिल्पकार बोर्ड
- भरत लाल मटियारा – अध्यक्ष, छग मछुआ कल्याण बोर्ड
- सुरेश कुमार चंद्रवंशी – अध्यक्ष, छग राज्य कृषण कल्याण परिषद
- चंद्रहास चंद्राकर – अध्यक्ष, छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम
- संदीप शर्मा – अध्यक्ष, छग राज्य खाद्य आयोग
- चंदूलाल साहू – अध्यक्ष, छग राज्य भंडार गृह निगम
- केदारनाथ गुप्ता – अध्यक्ष, छग राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर
- रामप्रताप सिंह – अध्यक्ष, छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
- योगेश दत्त मिश्रा – अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल
- श्रीनिवास राव मद्दी – अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग
- रामसेवक पैकरा – अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम
- विकास मरका – अध्यक्ष, छग आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादक बोर्ड
Chhattisgarh Latest News: इन नियुक्तियों के साथ, राज्य सरकार ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस प्रकार, यह कदम छत्तीसगढ़ की प्रगति और विकास के लिए एक नई दिशा निर्धारित करेगा।




