रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर प्रशासनिक कार्यों और महत्वपूर्ण बैठकों में व्यस्त रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2 बजे तक विभिन्न कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा और निपटारा करेंगे।
इसके बाद शाम 7:30 बजे, वे मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइन) में खेल विभाग की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहेंगे। संभावना है कि बैठक में राज्य में खेल अधोसंरचना, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, और आगामी राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा होगी।
तहसीलदारों की हड़ताल का दूसरा दिन, कामकाज ठप
इधर, राज्य के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आज दूसरा दिन है और प्रदर्शनकारियों ने तूता स्थित धरना स्थल पर जुटकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस हड़ताल के चलते राज्यभर के तहसील दफ्तरों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हड़ताल 30 जुलाई तक चलेगी, जिससे भूमि अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा जैसे जरूरी कार्यों में देरी की आशंका है।




