पटना। बिहार में पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही मौके पर बम स्क्वायड और पुलिस बल पहुंच गया है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे चुके हैं. कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है. धमकी उस वक्त मिली जब कोर्ट में जज, वकील और लोगों से भरा हुआ था. कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है.
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, श्रद्धालु पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे तू
राजधानी में उस वक्त तब सनसनी फैल गयी, जब सिविल काेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी की बात सामने आने पर पूरे प्रशासन में हडकंप मच गया. पुलिस ने तत्काल सिविल कोर्ट को खाली करा कर चप्पे चप्पे की जांच शुरू कर दिया.
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: ट्रॉली गिरने से मचा हड़कंप, बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा बाल-बाल बचे
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को ई-मेल के माध्यम से पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया.




