रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। वे सुबह 9:55 बजे विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद, 11:00 बजे विधानसभा से निकलने के बाद वे शांति सरोवर जाएंगे, जहां वे कुछ समय बिता सकते हैं।
मिनटों में आग का गोला बना ट्रक, धान की बोरियां जलकर हुई खाक
दोपहर 1:00 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान सम्मान समारोह में भाग लेंगे, जहां किसानों के सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : आज से शुरू, कार्य मंत्रणा समिति के बैठक में शामिल होंगे सीएम
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय का दौरा करेंगे और फिर शाम 7:00 बजे नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। रात 9:30 बजे वे अपने निवास पर लौटेंगे।




