रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ दिल्ली गए हैं। वे दोनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा –“छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हृदय से आभार, जिनकी संवेदनशीलता और सहयोग से सितंबर माह हेतु राज्य को 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन स्वीकृत हुआ है। यह अतिरिक्त उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को संबल देने और उनकी चिंताओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।”
सीएम के इस बयान से साफ है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा और सरकार की प्राथमिकता किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करना है।




