CM Vishnudev Sai Today Program : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 29 सितंबर को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे वे राठौर चौक में आयोजित *मन की बात* कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 12 बजे वे रायपुर सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री साय रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।




