रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना हुए। जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रवाना होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने हैलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यह बहुत दुखद घटना है। भगवान सभी की आत्मा को शांति दे। वहीं सीएम ने सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती के साथ लड़ रही है । मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की भी खबर है। इस दौरान सीएम ने सुरक्षाबलों को साहस को सैल्यूट भी किया।




