कोटा. न्यायधानी के कोटा क्षेत्र में आज कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशी सरस्वती भास्कर साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रत्याशी की कार पर ईंट और पत्थरों से पथराव किया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इस हमले में सरस्वती भास्कर साहू बाल-बाल बचीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
शपथ ग्रहण की तारीख आई सामने, महापौर मीनल चौबे पार्षदों के साथ 27 को लेंगी शपथ ग्रहण, सीएम साय और मंत्रिगण भी होंगे शामिल…
इस हमले के संदर्भ में पुलिस ने यह भी बताया कि यह घटना चुनावी माहौल को लेकर तनाव का संकेत हो सकती है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले की तहकीकात की जाएगी।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल और सीएम साय को लिखा पत्र, लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और गौ हत्या पर सख्त कानून बनाने की मांग




