Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डबल इंजन की भाजपा सरकार पर कांग्रेस जांच दल ने बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवाने का लगाया आरोप

    डबल इंजन की भाजपा सरकार पर कांग्रेस जांच दल ने बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवाने का लगाया आरोप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 27, 2025Updated:June 27, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    बीजापुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 27 जुन को कांग्रेस का आठ सदस्यीय जाँच दल बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल के संयोजकत्व एव सदस्य बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, भानुप्रतपुर के विधायक सावित्री मंडावी, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, कांग्रेस नेता छवीन्द्र कर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे आदि का आठ सदस्यीय जांच दल फरसेगढ़ पहुंचा और बीते 6 जून 2025 को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम इरपागुटा निवासी स्व. महेश कुड़ियम के पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की जानकारी परिवारजन और ग्रामीणों से ली है।

    पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए स्व. महेश कुड़ियम की पत्नी सुमित्रा कुडियम और उसके परिवार वाले व गांव वालों ने कांग्रेस के आठ सदस्यीय जांच दल को बताया कि दिनांक 06/06/2025 को उसका पति स्व. महेश कुडियम बैल गाड़ी से जलाऊ लकड़ी जंगल से लेकर अपने घर आया, उसके बाद गांव के ही पास के तालाब से वह उसकी भैंसे लेने गया था उसके बाद वापस नहीं लौटा। बहुत देर तक वह वापस घर नही आया तो फिर परिवार के अन्य लोग परेशान होकर उसे ढूंढने गए उसके बाद एक व्यक्ति रास्ते में मिला जो भोपालपट्टनम से आरेपल्ली आ रहा था उन्होंने बताया कि महेश कुडियम को पुलिस वालों के द्वारा हाथ पैर बाँधकर पेड़ के नीचे बिठा रखे है। फिर दो दिन बाद पता लगाने बीजापुर थाना कोतवाली आए तो पुलिस वाले फोटो दिखाए तब पता चला कि वह पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारा गया है।

    परिजन और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जांच दल को आगे बताया कि स्व. महेश कुडियम प्राथमिक शाला इरपागुट्टा में रसोइया के पद पर वर्ष 2023 से कार्यरत था उसका यूनियन बैंक शाखा भोपालपट्टनम में बैंक खाता है जिसमे उसे सरकार द्वारा प्रति माह मानदेय दिया जाता है, उसका अपना आधार कार्ड है, उसकी पत्नी का राशन कार्ड है, उसके सात छोटे छोटे बच्चे है जिनमे से दो स्कूल में पढ़ाई भी कर रहे है तो वह नक्सली कैसे हो सकता है ?
    वहीं जिला मुख्यालय बीजापुर में जांच दल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवा रही है।

    पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी के जांच दल ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि एक सरकारी स्कूल में कार्यरत रसोइया एक लाख का इनामी नक्सली कैसे हो सकता है ? उसके बैंक खाते में सरकार पैसे क्यों दे रही थी ? सरकार ने इस घटना को अब तक छुपाया क्यों ? भारतीय जनता पार्टी बताए कि क्या वे स्व. महेश कुडियम को नक्सली मानती हैं या नहीं मानती इसे स्पष्ट करें ?

    प्रेस वार्ता में मृतक स्व. महेश कुड़ियम की पत्नी सुमित्रा कुडियम ने कहा कि उसके छोटे छोटे सात बच्चे हैं मैं उनका पालन पोषण कैसे करूँ मेरे पति जो प्राथमिक शाला इरपागुट्टा के सरकारी स्कूल में रसोइया के पद पर कार्यरत थे उसे पुलिस वालों ने नक्सली बता कर हत्या कर दिए है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो और जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की जाए साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाये। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कलेक्टर बीजापुर को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.