Khabarwaad National Desk: लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बुधवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, जिसमें चार राज्यों के कुल 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। झारखंड व मध्य प्रदेश की तीन-तीन सीटों व तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की चार-चार सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया।
Read Also: डायरिया का हॉट स्पॉट बना राजनांदगांव, कई बच्चे चपेट में आए
गाजियाबाद से किसे दिया टिकट
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की सीट पर पार्टी ने डॉली शर्मा को टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के अतुल गर्ग से होगा। डॉली पिछली बार भी गाजियाबाद से मैदान में थीं, लेकिन जनरल वीके सिंह के सामने उनकी हार हुई और वह तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं पार्टी ने बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया है, जबकि सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट दिया गया है, जो मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पिछली बार दुबे इसी सीट से बीएसपी के टिकट पर लड़े थे, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार से हार गए। महाराजगंज से पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक वीरेंद्र चौधरी को उतारा गया है।
Read Also: कल कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन, सभी जिला मुख्यालयों से निकालेगी मशाल जुलूस




