Khabarwaad Raipur. कांग्रेस नेता और रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोटिस दिया है। यह नोटिस ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ में सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मी से हुज्जतबाजी करने के लिए दिया गया है। बताया जा रहा है, जब प्रकाश नायक सुरक्षाकर्मियों के साथ हुज्जतबाजी कर रहे थे। तब उनके नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट और पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेता भी वहां मौजूद थे। इसलिए पार्टी ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।




