रायपुर। दो साल पहले 27 सितंबर 2023 को रायपुर जिले के 27 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 71 पदों के लिए संविदा भर्ती के आवेदन मांगे गए थे, लेकिन यह प्रक्रिया ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इस भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया अब 73 पदों के लिए शुरू की जा रही है, जो पहले 71 पदों से अधिक हैं। प्रशासन ने कुल पदों में बदलाव करते हुए पांच पद बढ़ाए और तीन पद हटा दिए हैं। साथ ही, 27 स्कूलों की जगह अब 26 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया लागू होगी।
Read Also- CG NEWS: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
भौतिकी के व्याख्याता के पदों में पांच पदों की वृद्धि की गई है। वहीं, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना में व्याख्याता गणित, सेजेस शाला लालपुर और सेजेस हरिहर शाला अभनपुर में अंग्रेजी के शिक्षक के तीन पद विलोपित किए गए हैं।
दस्तावेज सत्यापन 11 अगस्त से 12 अगस्त तक स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, मौदहापारा में किया जाएगा। 11 अगस्त को व्याख्याता भौतिकी, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक गणित, प्रधान पाठक, शिक्षक सामाजिक विज्ञान और व्यायाम शिक्षक के दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार होंगे। जबकि 12 अगस्त को सहायक शिक्षक एवं सहायक शि. वि. प्रयोगशाला के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।




