Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Dantewada Big Breaking News : फर्जी तरीके से पुलिस और रेत तस्करों ने चार पत्रकारों को फंसाया एनडीपीएस में, पत्रकारों ने बीजापुर एसपी को सौंपा ज्ञापन..

    Dantewada Big Breaking News : फर्जी तरीके से पुलिस और रेत तस्करों ने चार पत्रकारों को फंसाया एनडीपीएस में, पत्रकारों ने बीजापुर एसपी को सौंपा ज्ञापन..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024 trending No Comments5 Mins Read

    Dantewada Big Breaking News : आशीष पदमवार की रिपोर्ट। बस्तर में पत्रकारिता करना दोधारी तलवार की तरह है। सच बोलोगे तो मारे जाओगे या फिर फर्जी मामले में फंसाए जाओगे। रेत तस्करों का भांडा भोड़ा तो कोंटा टीआई को नागवार गुजरा। तस्करों और टीआई अजय सोनकर ने मिलकर चार पत्रकारों को एनडीपीएस के मामले में फंसा दिया। पत्रकारों की कार में गांजा रखवा दिया। इस कृत्य को करने के बाद आंध्रा पुलिस से गिरफ्तारी करवा दी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

    Read Also : साइबर सेल रायपुर की बड़ी कार्यवाही : शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ 30 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में है रिपोर्ट दर्ज

    बड़ी तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिया में पत्रकारों के कार के पास कुछ संदेही नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पत्रकारों की मासूमियत छिपी है। संदेही कार का डोर हैंडल खेलते नजर आ रहे है। पुलिस इस वीडियो के माध्यम से सही से पड़ताल करे तो पूरा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बस्तर के पत्रकारों ने इस वीडियो को अपने फेस बुक वॉल बड़ी प्रमुखता से जगह दी है। इस वीडियो को पत्रकार प्रकरण से जुडी बड़ी कड़ी मान रहे हैं। ये तो सिर्फ अभी एक वीडियो है। पत्रकारों के पास पुलिस के लिए कई सुलगते सवाल है। इन सवालो के जबाब अभी पुलिस के आला अधिकारियों को देने है।

    टीआई की भूमिका संदिग्ध नही तो क्यों हटाया?

    बड़ा सवाल है पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई आंध्रा के चिंतूर थाना पुलिस न की है। छग पुलिस टीआई कोंटा को लाईन अटैच करती है और पत्र भी तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। पुलिस के आला अधिकारियों को भी मालूम था कि चारों पत्रकारों को फंसाने में कोंटा टीआई ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यदि कोंटा टीआई की भूमिका सवालों में नही थी तो उनको लाइन अटैच पत्रकारों की गिरफ्तारी के ठीक 24 घंटे बाद कर दिया गया। वहीं रेत उत्खन पर जिला प्रशासन तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इन दो कार्रवाईयों ने पूरे सिस्टम को सवालो में खड़ा कर दिया है।

    Read Also : How to Control Anger: बढ़ता गुस्सा, शरीर का बन रहा है दुश्मन, इन अंगों पर होता है बुरा असर, जानें Anger को कैसे कंट्रोल करें

    पत्रकार बप्पी राय का पोस्ट भी हो रहा है खूब वायरल

    गिरफ्तारी के पहले पत्रकार बप्पी राय ने मै बस्तर ग्रुप में एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा था हू बा हू पढें… टीपी को टैग करते हुए बप्पी ने लिखा छग राज्य के लिए ही परिवहन किया जा सकता है, टीआई का कहना है कैसे रोक सकते हो तो उनको कहना है जेल डाल दो…. हैदराबाद जा रहा है… सीएम तक जाएगी बात गलत फहमी में मत रहिए। इन शब्दों को लिखने के साथ टीपी और रेत लदे ट्रक की फोटो भी पोस्ट की गई थी। इसी पोस्ट के कुछ घंटो बाद पत्रकार बप्पी राय और उनके साथी नाष्ता करने चिंतुर की ओर निकले थे। इसी बीच चिंतुर पुलिस ने कार को रोका और कुछ घंटे बाद मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करना दिखाया गया।

    Read Also : Release Date of Movie Emergency: ‘इतिहास के सबसे काले दौर’ की कहानी दिखाएंगी कंगना रनौत, सामने आई ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट

    टीआई के खिलाफ हुई जांच शुरू, पत्रकारों ने की थी एसपी से शिकायत

    इधर आंध्रा पुलिस ने जैसे ही पत्रकारों को गिरफ्तार किया, दक्षिण बस्तर के पत्रकारों में खासी नाराजगी देखने को मिली। कोंटा टीआई की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए पत्रकारों के एक पैनल ने सुकमा एसपी से शिकायत की थी। एसपी सुकमा ने इस आवेदन को संज्ञान में लिया है। उन्होंने एसडीओपी परमेश्चर तिलकवार को जांच करने के लिए पत्र लिखा है। जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात लिखी है। हालांकि इस जांच रिपोर्ट से कितनी सच्चाई सामने आएगी, यह भी देखने की बात होगी।

    Read Also : SBI Jobs 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, नजदीक आई आवेदन की लास्ट डेट

    वरिष्ठ पत्रकारों के सवालों के जबाब से बच रहे है अधिकारी

    बस्तर के तमाम वरिष्ठ पत्रकारो ने फेसबुक और वाट्सअप ग्रुप में कई सुलगते सवाल पोस्ट किए है। इन सवालों के जबाब अधिकारियों के पास नही है या यू कहे अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश महापात्र लिख रहे है कि पत्रकार गाड़ी में गांजा रख कर उल्टा आंध्र की तरफ गया और रेत तस्करों पर कवरेज करता रहा। बेहद हास्यास्पद और शर्मनाक है पुलिस की यह कार्रवाई। खुद पुलिस आत्ममंथन करें और जबाब दे। कोंटा आंध्र सीमा पर पत्रकारों को गांजा के साथ फंसान की साजिश में छग पुलिस की संलिप्तता पर संदेह बढ़ा है।

    Read Also : Bear attack in korba: लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

    लॉज में सीसीटीवी के फुटेज उसी समय के गायब

    पुलिस की संलिप्ता पर इस लिए और सवाल खड़े हो रहे है जिस लॉज में बप्पी राय और उनके साथी रुके थे वहां से सीसीटी फुटेज गायब है। जिस हार्ड डिस्क को आंध्र पुलिस को दिया गया है वही करप्ट है। पुलिस एक सीसीटीवी के फुटेज में रात को लॉज में सर्च करते नजर आ रही है। यह वीडियो वायरल है, लेकिन कार में गांजा रखने वालों का वीडियो नही है। कहा जा रहा है हार्ड डिस्क करप्ट हो गई। बड़ा सवाल है और सब कैप्चर हुआ है, लेकिन उस दौरान का वीडियो लॉज प्रबंधन के पास नही है। न ही पुलिस ने इस वीडियो को रिकबर करवाने का प्रयास किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg khas khabar today chhattisgarh chhattisgarh news Dantewada Big Breaking News Dantewada Big News Dantewada Big today news patrakar sangh give latter to collector
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.