पंचकूला। एक महिला पुलिस कांस्टेबल की लाश टोयोटा की ग्लैंजा गाड़ी में मिलने से हड़कंप मच गया. पार्क के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी में चंडीगढ़ पुलिस को महिला की लाश मिली है. मामला हरियाणा के पंचकुला का है..
जानकारी के अनुसार टोयोटा की ग्लैंजा गाड़ी में जिसकी लाश मिली उस महिला कांस्टेबल का नाम सपना है जो चंडीगढ़ के नया गांव की रहने वाली है. सपना मंगलवार ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी और फिर देर शाम उसकी लाश मिली. पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर लाश को बाहर निकाला. पंचकूला पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हो चुकी है.




