Khabarwaad korba: जिले में रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शव के पास ही मृतक की बाइक भी मिली है। वहीं सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। मामला जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर पुराने पेट्रोल पंप के पीछे का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से की है। युवक की पहतान ठेकेदार मुहल्ला गेवरा बस्ती कुसमुंडा निवासी (37) वर्षीय गोपाल विश्वकर्मा पिता बित्तन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
Read also: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दोनों ओर से फायरिंग जारी, एसपी ने की पुष्टि
मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। जो कि गोपाल हरदी बाजार के बलौदा मार्ग में स्थित राजू डेंटर दुकान में काम करता था. जो कि कई सालों से वैशाली नगर में निवासरत था। पुलिस को जांच के दौरान बाइक के बगल से घसीटने के निशान भी मिले हैं। मृतक के सिर पर टकराने के निशान मिले हैं, और बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आकर कट गया है। वहीं मौके से मृतक का मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है।
Read Also: जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में खुलेंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र: श्याम बिहारी जायसवाल




