रायपुर। राजधानी के बेबीलॉन टावर में उस वक्त हड़कंप मच गया..जब एक युवक ने टावर की 7 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.बताया जा रहा है युवक ने मरने से पहले फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
युवक का नाम विजय बसोने है। MP के बालाघाट का रहने वाला था। रायपुर में किराए के मकान में रहकर कचना के एक होटल में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन वहां सैलरी कम थी। बेबीलोन टावर में नौकरी की तलाश में आया था। नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर कूद गया।
विजय जमीन पर पैरों के सहारे गिरा, जिससे उसके पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गईं। रीढ़ की हड्डियां भी डैमेज हो गई हैं। जमीन पर सिर डायरेक्ट नहीं टकराने की वजह से युवक का ब्लड ज्यादा नहीं बहा। हालांकि सिर में भी चोटें आई हैं।
इसके बाद वह सातवें मंजिल की रेलिंग के पास पहुंच गया। कूदने से पहले कुछ सेकेंड वहां पर रुका रहा। इस दौरान उसने दो बार पीछे पलट कर भी देखा, फिर रेलिंग को फांदकर नीचे कूद गया।




