Shri Ramlala Darshan : उप मुख्यमंत्री अरुण साव राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 26 जून को अयोध्या जा रहे यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे 26 जून को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में पौने 12 बजे श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Read Also : CM विष्णुदेव साय अपने मंत्रियों संग करेंगे रामलला जी के दर्शन : अयोध्या में भगवान श्रीराम जी का करेंगे दर्शन, 28 जून को CM साय मंत्रियों संग लेंगे आशीर्वाद
Shri Ramlala Darshan : श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे दुर्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।




