Deputy CM Arun Sao on America tour From Today : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज से अमेरिका प्रवास पर होंगे। यूएसए का उनका वीजा जारी हो चुका हैं। डिप्टी सीएम एक हफ्ते की यात्रा के लिए आज यानि 9 सितम्बर को रवाना होंगे। इस दौरान अरूण साव अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा करेंगे। डिप्टी सीएम साव यहां एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में शामिल होंगे। इस दौरान वे सड़क निर्माण की नवीनतम तकनीक की भी जानकारी लेंगे।




