धमतरी, छत्तीसगढ़। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में रविवार शाम एक 17 वर्षीय छात्र प्रियांशु साहू ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। प्रियांशु, जो 11वीं कक्षा का छात्र था, परिजनों से नया मोबाइल खरीदने की मांग कर रहा था। परिजनों ने बताया कि खेती के खर्चों के कारण फिलहाल मोबाइल नहीं खरीदा जा सकता, लेकिन फसल बिकने के बाद उसे मोबाइल दिलाने का वादा किया था।
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने रचे कई कीर्तिमान, रिकॉर्डबुक में लिखी नई गाथा…
इस बात से नाराज प्रियांशु ने घर के एक कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता चलने पर उसे तुरंत नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसडीओपी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि प्रियांशु मोबाइल की मांग को लेकर परेशान था। परिजनों ने फसल बिक्री के बाद मोबाइल खरीदने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह इस बात से नाराज था। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




