रायपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिलासपुर दौरे पर पहुंचे…जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती को अद्भुत बताया और कहा कि यह प्रभु श्रीराम का ननिहाल है…यहां आकर प्रसन्नता हुई….उन्होंने ऐलान किया कि, आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे… साथ ही 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी….
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा समाज के बच्चों एवं सभी वर्गो के लिए महेश नवमी के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को माओवादी और नक्सल विरोधी अभियानों के लिए साधुवाद दिया….उन्होंने नक्सलियों से आग्रह किया कि वे भारत की मूलधारा में शामिल हों और भारत को अखंड बनाने में सहयोग करें..
पुलिसकर्मी के घर में घुसकर मोटरसाइकिल को लगाई आग, फिर डराने के लिए फेंका नक्सली पर्चा
धर्मांतरण पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि, भारत में सबसे ज्यादा खतरा बस्तर क्षेत्र में है…इसलिए जल्द ही जशपुर में कथा आयोजित की जाएगी….उन्होंने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी चर्च के सामने कथा होगी…अंत में उन्होंने कहा, “भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा, हमने योजना बना ली है…




