Zilla Panchayat President Election: छत्तीसगढ़ के रायपुर और सुकमा जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। इन चुनावों में रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी ताकत साबित की, जबकि सुकमा में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की।
Read Also- रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने नवीन अग्रवाल, कांग्रेस ने वतन चंद्राकर को बनाया प्रत्याशी
रायपुर में बीजेपी की जीत
Zilla Panchayat President Election: रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी के नवीन अग्रवाल ने 2 वोटों के करीबी अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 9 वोट प्राप्त किया ।
सुकमा में कांग्रेस की सफलता
Zilla Panchayat President Election: वहीं, सुकमा जिले में कांग्रेस की मंगम्मा सोयम ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। चुनाव संपन्न होने के बाद, पीठासीन अधिकारी नम्रता जैन ने उन्हें विजयी प्रमाण पत्र सौंपा।




