Durg Latest News: बीएसपी प्रबंधन की चेतावनी के बाद भी टाउनशिप के चौक-चौराहों, सेंट्रल एवेन्यू सहित सभी प्रमुख सड़कों के बिजली खंभों यहां तक हरे-भरे पेड़ों पर अनधिकृत रूप से होर्डिंग व अन्य प्रचार सामग्री चस्पा कराने का सिलसिला थम नहीं रहा। संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने अवैध प्रचार-प्रसार से जुड़े सभी संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों को कड़ी चेतावनी देते हुए 24 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक सभी अवैध प्रचार सामग्री को हटा लेने कहा था। अन्यथा की स्थिति में प्रबंधन ने प्रचार सामग्री को हटाने के साथ संबंधित लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बावजूद लोगों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। गुरुवार की देर शाम तक होर्डिंग, पोस्टर जस के तस लगे हुए थे।
Read Also- छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवाती तूफान का असर : अगले 3-4 दिन बादल, बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Durg Latest News: टाउनशिप में बिजली के खंभों, बस स्टॉप एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। सेंट्रल एवन्यू में लगे अवैध बैनर, पोस्टर से हादसे की आशंका बनी रहती है। अब अपील नहीं, प्रबंधन सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में पूर्व में प्रकाशित सूचना में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि संयंत्र की सम्पत्ति पर कोई भी अवैध गतिविधि न की जाए। ऐसे सभी व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से सूचना के माध्यम से चेतावनी देते हुए विज्ञापन का प्रकाशन किया गया था कि सभी आम जन ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। अन्यथा उनके विरूद्ध उन्हीं के जोखिम और लागत पर कंपनी के नियमों के अनुसार कड़ी कानूनी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- JCCJ ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का किया समर्थन, जानें वजह…
Durg Latest News: संयंत्र प्रबंधन इस विषय को लेकर अब गंभीर है और कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्णय कर चुका है। लोग शहर को बदरंग करते हैं और प्रबंधन बार-बार सफाई संयंत्र का नगर सेवाएं विभाग इस्पात नगरी की सुरक्षा, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। मुख्य मार्गों में बिजली के खंभों, बस स्टॉप, पेड़, और संयंत्र की होर्डिंग्स एवं सूचना बोर्डों में अव्यवस्थित रूप से लगाई जाने वाली अवैध प्रचार सामग्रियों को भी प्रबंधन नियमित रूप से हटवाता रहता है। संयंत्र प्रबंधन इसको रोकने बार-बार सूचना जारी करता रहता है कि शासकीय सम्पत्ति/भूमि/भवन पर बिना अनुमति अवैध प्रचार सामग्री लगाया जाना गैर कानूनी है।
Read Also- हिमाचल में बनी दवाओं के 23 सैंपल फेल, CDSCO ने जारी किया ड्रग अलर्ट
इससे इस्पात नगरी की स्वच्छता और सौंदर्य भी खराब होता है। संयंत्र प्रबंधन इसके पूर्व 7 जुलाई 2023 और 12 जून 2024 को विधिवत विज्ञापन के रूप में भी सूचना का प्रकाशन कर चुका है। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर रहे। इन बैनर, पोस्टर के कारण हादसे भी हो रहे हैं।




