दुर्ग। दुर्ग रेंज, दुर्ग जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हेतु सूची जारी कर दी गई है। सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर देखी जा सकती है।
जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है, उन्हें छत्तीसगढ़ व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
बुलंदशहर में अजगर ने बंदर को निगला, वीडियो वायरल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के अनुसार, लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो चुका है और 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या या नेटवर्क बाधा से बचा जा सके।
मुख्य तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 5 अगस्त 2025 (मंगलवार)
- अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तक
- लिखित परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के बिना किसी भी अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। साथ ही, सूची में नाम होने के बावजूद समय पर पंजीकरण न कराने पर उम्मीदवार का मौका छूट जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए:
- छत्तीसगढ़ पुलिस वेबसाइट: cgpolice.gov.in
- छत्तीसगढ़ व्यापम वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in



