DurgBhilai Latest News: भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग पर कार चढ़ाकर उसे काफी दूर तक घसीट कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अखिल कुमार द्विवेदी है और वो HDFC बैंक दुर्ग में ब्रांच मैनेजर है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
रविवार 24 नवंबर 2024 शाम करीब 4:05 बजे जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर एक ट्रीट डॉग को एक कार सवार ने रौंद दिया। डॉग डिवाइडर के किनारे सो रहा था। इसी दौरान एक कार CG 07 CT 3678 का चालक तेज रफ्तार में आया और कुत्ते के ऊपर कार चढ़ा दिया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बंपर सरकारी नौकरी: 19 विभागों में होगी 8971 पदों पर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी, देखें डिटेल
DurgBhilai Latest News: कुत्ता कार के अगले पहिए में फंस गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वो कुत्ते को 500 मीटर तक घसीटा ले गया। इसके बाद गाड़ी रोककर कुत्ते को बाहर किया और उसे तड़पता छोड़कर वहां से भाग गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्ते को इलाज के लिए ले गए। वहां कुछ घंटे तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्मृति नगर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ BNS 325 और 281 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Read Also- आबकारी विभाग में प्रमोशन: छत्तीसगढ़ में 53 आरक्षकों को मिली विभागीय पदोन्नति, आयुक्त ने जारी किया आदेश
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
DurgBhilai Latest News: एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने तुरंत मामले में कार्रवाई करने के लिए स्मृति नगर पुलिस को निर्देशित किया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक का पता किया। इसमें पता चला कि आरोपी का नाम अखिल कुमार द्विवेदी है और वो HDFC बैंक दुर्ग में ब्रांच मैनेजर है। पुलिस ने उसे घर जाकर गिरफ्तार किया और उसकी कार को भी जब्त किया।




