Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में बंपर सरकारी नौकरी: 19 विभागों में होगी 8971 पदों पर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी, देखें डिटेल

    छत्तीसगढ़ में बंपर सरकारी नौकरी: 19 विभागों में होगी 8971 पदों पर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी, देखें डिटेल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Sarkari Naukri
    CG Sarkari Naukri

    CG Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ सरकार अब सरकारी विभागों में बंपर भर्ती करने वाली है। इसको लेकर राज्‍य वित्त आयोग ने मंजूरी भी दे दी है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के निर्देशन में लगभग 19 विभागों में खाली पदों की प्रतिपूर्ति के लिए 8 हजार 971 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Read Also-  बहुचर्चित नान घोटाला मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई आज

    वित्त विभाग ने जो मंजूरी दी है, उसके तहत अब एनआरडीए, एफएसएल और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में भी भर्ती की जाएगी। राज्‍य में इन तीनों विभागों में 151 पदों पर भर्ती की प्रोसेस शीघ्र शुरू होगी।

    एनआरडीए में की जाएगी बंपर भर्ती
    NRDA / Nava Raipur Atal Municipal Development Authority
    वित्त विभाग ने विभिन्‍न विभागों के रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसी के तहत नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में भी भर्ती की जाएगी। जहां 96 पदों पर भर्ती होना है। इन पदों में प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) और प्रबंधक (जनसंपर्क) के 1-1 पद, सहायक अभियंता 8, सहायक अभियंता (यांत्रिकी), सहायक अभियंता (विद्युत), सहायक अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 पद, सहायक प्रोग्रामर 3, सहायक योजनाकार/वास्तुकार 4, उप अभियंता 21, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) 2, उप अभियंता (यांत्रिकी) और उप अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) 1-1, शीघ्रलेखक (हिन्दी/अंग्रेजी) 13, लेखापाल 3, सहायक मानचित्रकार 4, अनुरेखक के 4 और सहायक ग्रेड-3 के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Read Also-  आबकारी विभाग में प्रमोशन: छत्‍तीसगढ़ में 53 आरक्षकों को मिली विभागीय पदोन्‍नति, आयुक्‍त ने जारी किया आदेश

    बिजली विभाग में 27 पद
    प्रदेश में मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी स्वीकृति भी मिल गई है। इन पदों पर उपअभियंता के 13, सहायक ग्रेड-3 के 6 पद भरे जाएंगे। विद्युतकार 5 और जांच अनुचर 3 पद निकाले जाएंगे। इसके साथ ही राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसकी प्रोसेस जल्‍द ही शुरू हो जाएगी।

    आज नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, विद्युत निरीक्षक कार्यालय एवं न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में कुल 151 पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी है।

    इन नई भर्तियों से न केवल विभागों की दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को नई दिशा और गति भी…

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 27, 2024

    सरकारी नौकरी की भर्ती को मिली मंजूरी
    छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने 19 विभागों में 8 हजार 971 पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दी है। इन विभागों में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, विधि विभाग, गृह विभाग, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, वन व पर्यावरण विभाग, खेल व युवा कल्याण, एनआरडीए आदि विभागों में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki sarkari naukri cg sarkari naukri new sarkari naukri sarkari naukri sarkari naukri bharti sarkari naukri cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.