CG Promotion News: छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त कार्यालय ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर 53 आबकारी आरक्षकों को आबकारी मुख्य आरक्षक के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। यह पदोन्नति पुनरीक्षित वेतनमान के अनुसार की गई है, जिसमें वेतन मैट्रिक्स लेवल-5 (5200-20200 रुपये, ग्रेड वेतन 2200 रुपये) के तहत इन कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ मिलेगा।







