रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह से कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी दबिश दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि इस छापेमारी में ED के 8 से 10 अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल हैं। रायपुर में करीब 8 से 10 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार्रवाई किस घोटाले या मामले से जुड़ी है, क्योंकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




