रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव में हाथी का एक शावक सूखे कुएं में गिर गया। हाथी का यह शावक लगभग एक साल का बताया जा रहा है, जो झुंड से भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान गांव में स्थित एक सूखे कुएं में गिर पड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
गौरतलब है कि घरघोड़ा क्षेत्र में इन दिनों 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम सावधानीपूर्वक शावक को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है।
रायगढ़ पुलिस की छापामार कार्रवाई: अवैध शराब निर्माण सामग्री नष्ट
इसी तरह का एक और मामला हाल ही में धमतरी जिले से सामने आया था, जहां एक घायल तेंदुआ गलती से एक घर में घुस गया था और बाथरूम में बंद हो गया। गुर्राने की आवाज सुनकर परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। वन अमले ने छत से बाथरूम का दरवाजा खोला, जिससे तेंदुआ बाहर निकलकर पास की पहाड़ी में चला गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ किसी शेर के हमले में घायल हुआ था। यह घटना बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के सोना मगर गांव की थी।




