रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर नकली पनीर के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गोकुल नगर स्थित एक डेयरी पर छापेमारी कर करीब 1 हजार किलो डिब्बाबंद नकली पनीर जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई, जिसमें पाया गया कि यह नकली पनीर भोपाल और मुरैना से मंगाया गया था और इसे रायपुर सहित छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जा रहा था।
Read Also- छत्तीसगढ़ ने निवेश के क्षेत्र में लगाई बड़ी छलांग, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह…
छापेमारी के दौरान डेयरी का संचालन कर रहा सौरभ शर्मा फिर एक बार संदेह के घेरे में आया है। गौरतलब है कि सौरभ शर्मा पूर्व में भी नकली पनीर के कारोबार में पकड़ा जा चुका है।
Read Also- दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने तक संबंधित डेयरी को सील कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला इस बात का संकेत है कि नकली पनीर माफिया अभी भी सक्रिय हैं और खुलेआम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।




