रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के फर्जी ट्रांसफर का आदेश जारी करने का मामला सामने आया है.ये फर्जी आदेश छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर जारी हुआ है. इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.




