रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। CBI की विशेष अदालत ने आज भूपेश बघेल के खिलाफ लगाई गई सभी धाराएं हटाते हुए उन्हें बरी कर दिया।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, अवर सचिव ने दर्ज कराया मामला
अदालत ने कहा कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इस फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सत्यमेव जयते लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विराट कोहली का अर्धशतक हुआ पूरा, अय्यर 45 रन बनाकर हुए आउट




