अंबिकापुर। जिले में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिरानिया परिवार को सरकार ने दी 20 लाख की सहायता राशि, आतंकी हमले में हुई थी मौत, सीएम ने बताया पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सीतापुर थाने के बिशुनपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। यहां एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इतना ही नहीं इस हादसे में कार चालक को भी गंभीर चोट आई है। घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई को करेंगे भूमिपूजन
बताया जा रहा है कि, तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




